ताज़ा ख़बरें

गांधी जी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

खास खबर

गांधी जी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

खण्डवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे जिले भर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन कर याद किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को गांधी जी की पुण्यतिथि एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में सभी शासकीय कार्यालयों में शुक्रवार को प्रातः 11 बजे मौन धारण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गांधी जी की पुण्यतिथि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की पावन स्मृति में नगर निगम सभागृह में महापौर अमृता अमर यादव एवं निगम आयुक्त प्रियंका राजावत की उपस्थिति में नगर निगम परिवार द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्र के वीर बलिदानियों के त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । इस अवसर पर महापौर आयुक्त के साथ ही उपायुक्त सचिन सीटोले, सहायक आयुक्त प्रिया मैडा, राधेश्याम उपाध्याय, वर्षा धिघोड़े, राधेश्याम उपाध्याय, राजेश गुप्ता, संजय शुक्ला, प्रकाश परिहार, भूपेंद्र सिंह बिसेन, सपन जैन नवनीत शुक्ला प्रशांत पचोरै, गोपाल सिंह चौहान, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!