उत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरें

दिल्ली ने सिवान को 4-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह।

अभिषेक यादव ,गोरखपुर

 

 

बड़हलगंज महुआपार ,स्व. बीरेंद्र प्रताप शाही स्मृति फुटबॉल: में दिल्ली ने सिवान को 4-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

स्वर्गीय बीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिवान और दिल्ली के बीच खेला गया। मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच के पहले हॉफ में दिल्ली की ओर से तीसरे मिनट में मनिंदर ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 20वें मिनट में बासु ने गोल दागकर दिल्ली को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ में दिल्ली के नूरुल ने 56वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके तुरंत बाद 57वें मिनट में सिवान की ओर से पहला गोल किया गया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया। वहीं 61वें मिनट में नूरुल ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। अंत तक स्कोर 4-1 बना रहा और दिल्ली ने मैच अपने नाम कर लिया।

मैच के निर्णायक निताई सरदार, उपेन्द्र शुक्ला एवं अमल कुमार रहे।आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सृंजय मिश्र, पाली के प्रमुख शशि प्रताप सिंह तथा भाजपा नेता अखिलेश दूबे ‘नन्हे’ रहे। अतिथियों ने श्रद्धेय स्वर्गीय बीरेंद्र प्रताप शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!