
बड़हलगंज, महुआपार।
स्वर्गीय बीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता के तहत आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मऊ और बक्सर के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ की टीम ने बक्सर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच की शुरुआत से ही मऊ की टीम आक्रामक रही। पहला गोल 17वें मिनट में गौरव चौहान ने किया। इसके बाद 27वें मिनट में ओसामा ने दूसरा गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। तीसरा और अंतिम गोल 71वें मिनट में तौसीफ द्वारा किया गया, जो अंत तक कायम रहा। बक्सर की टीम कोई भी गोल करने में असफल रही।
मैच के निर्णायक अजय यादव, घनश्याम सिंह और गौरव कुमार रहे। वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी मुन्ना शाही एवं राजू शाही ने निभाई।
दूसरे सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अस्मिता चंद, चेयरमैन उनवल महेश दूबे, समाज सेविका मंजू शाही तथा समाजसेवी दिनेश चंद उर्फ गुड्डू चंद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
अब प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मऊ की टीम खिताब के लिए मैदान में उतरेगी।
2,503 1 minute read









