ताज़ा ख़बरें

एंजेल्स प्लैनेट स्कूल, खंडवा में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ।

खास खबर

एंजेल्स प्लैनेट स्कूल, खंडवा में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ।

अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के साथ खेल को मिला नया आयाम।

खंडवा। खेल की गतिविधियों में लगातार खंडवा एवं जिला आगे बढ़ रहा है। खेल के लिए खिलाड़ियों को यदि अच्छा मंच प्राप्त हो जाता है तो ये खेल की प्रतिभाएं अपने हुनर के माध्यम से खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन करती हे। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि तैराक खिलाड़ियों के लिए एंजेल्स प्लैनेट स्कूल, खंडवा में रविवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन मातृशक्ति महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के डायरेक्टर रितेश गोयल, प्रमोद पुरी एवं विद्यालय टीम के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में निर्मित अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश ,तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, सांसद खेल महोत्सव प्रभारी दिनेश पालीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही तैराकी संघ जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मालवीय, तैराकी संघ जिला सचिव राकेश जोशी एवं जिला खेल अधिकारी (D.S.O.) खंडवा रुपसिंह कलेश की विशेष उपस्थिति में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम मेंविद्यालय के डायरेक्टर्स रितेश गोयल, प्रमोद पूरी, दर्पण सकलेचा, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश खत्री, मुनीश तिवारी, अरुणा तिवारी, अखिलेश गुप्ता, समाजसेवी सुनील जैन, अशोक नावानी, अशोक गुप्ता, राकेश गुलाटी, प्रशांत कोचर एवं एम.डी. जोशी सहित श्रीमती पूजा गोयल, श्रीमती गरिमा गोयल एवं स्नेहा गोयल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डोना ईम्स, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर प्रमुख श्री विजय जैन एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती शेफाली गंगराड़े ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के खेल शिक्षकों ज्योति वालांजकर, सत्यम सर एवं दीपक कुमरावत का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं अनुशासित व्यवस्था के कारण प्रतियोगिता अत्यंत सुव्यवस्थित एवं मर्यादित रूप से संपन्न हुई।
कार्यक्रम का मंच संचालन सीमेंथा राम एवं अंजली महोबिया द्वारा प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि एंजेल्स प्लैनेट स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को समान महत्व देकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत प्रयास कर रहा है। स्विमिंग पूल जैसी सुविधा से विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ। एंजेल्स प्लैनेट स्कूल का यह प्रयास जिले में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!