
*पूरे प्रदेश में वकीलों के वाहन टोल शुल्क फ्री किए जाने के संबंध में वकीलों की हुई बैठक।*
*कल देंगे ज्ञापन.!*
खण्डवा//उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बारा टोल प्लाजा पर वकील श्री शुक्ला के साथ टोलकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के बाद से पूरे देश में वकील समुदाय आक्रोशित है।
इसी विषय पर आज अधिवक्त संघ अध्यक्ष श्री रविन्द्र पाथरिकर की अध्यक्षता में एक बैठक संघ के पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह यादव के निवास पर सम्पन्न हुई, जिसमे संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण दुबे, पूर्व अध्यक्ष मोहन गंगराड़े, संघ के सहसचिव गुप्तेश्वर सोनी, कार्यकारणी सदस्य प्रणय गुप्ता, के के महाले, ह्रदयेश बाजपेयी, डी डी आसवानी, सुनील आर्य प्रेमांशु जैन,राहुल बिसेन,जसवंत परमार,राजेश तिवारी, अमरीश श्रीवास्तव, साकेत धात्रक, विनय चौहान, अखण्डप्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बैठक में भाग लेकर तोलप्लाज की घटना की कड़ी निंदा कर सख्त कार्यवाही की मांग सहित देशभर के टोल प्लाजाओ पर आम नागरिकों से टोलकर्मियों द्वारा की जाने वाली गुंडागर्दी व बदसलूकी को बंद कराने हेतु सख्त कदम उठाने व पूरे मध्यप्रदेश के रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं को प्रदेश भर के समस्त स्टेट व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोलप्लाजाओ पर शुल्क फ्री किये जाने हेतु पैरवी की।
इस सम्बंध में 19 जनवरी सोमवार सुबह 12 बजे
माननीय मुख्यमंत्री व NHAI के नाम निवेदन पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित करेंगे।











