
*श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव*
खण्डवा//
श्री नीलकंठेश्वर वार्ड में बाहेती कॉलोनी गायत्री मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति में मनाया गया। कथावाचक परम पूज्य पंडित श्री विजय शास्त्री(धारूखेड़ी) ने आज श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके जन्म की कथा सुनाई गई, एवं रूप चरित्र व प्रहलाद चरित्र भी बताया गया, जन्म उत्सव पर चॉकलेट, बिस्किट, फल बाटे गए, बाल श्री कृष्ण जी पर पुष्प वर्षा कर मनाया गया। यजमान श्री राजेश वाजपेयी ने सह परिवार श्री कृष्ण जी की आरती की यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि कल श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन 56 भोग लगाया जाएगा एवं गोवर्धन पूजा की जाएगी इस अवसर पर संगीत टोली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, इस अवसर पर श्रीमती ज्योति वाजपेई, अन्नू चौरसिया, अनीता राठौर, मंजू भाभी, अरुणा शर्मा, आरती जोशी, प्रतिमा सैनी, ललिता गुप्ता रेखा विनायक, किरण भावसार, समस्त मातृशक्ति गायत्री महिला मंडल बाहेती कॉलोनी उपस्थित रहीं। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 17 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा।









