ताज़ा ख़बरें

*राजस्व वसूली अभियान के तहत भैरव तालाब वार्ड में कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई*

खास खबर

*राजस्व वसूली अभियान के तहत भैरव तालाब वार्ड में कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई*
खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा के राजस्व विभाग द्वारा भैरव तालाब वार्ड अंतर्गत बकाया कर वसूली को लेकर कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान आर्य समाज, शिवाजी चौक सहित अन्य परिसरों पर लंबित संपत्तिकर एवं जलकर की वसूली की गई।

अभियान के अंतर्गत कुल 15,45,000 रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। राजस्व विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी कर अवसर भी प्रदान किया गया था।

इस अभियान में उपायुक्त श्री सचिन आर. सितोले, राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, प्रभारी श्री अभिषेक तिवारी, श्री वसीम खान, श्री ईशाक खान, श्री जय मिश्रा, श्री शाहबाज खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

*नगर निगम की अपील*
उपायुक्त श्री सचिन आर. सितोले ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम की सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु संपत्तिकर एवं जलकर का समय पर भुगतान करें। समय पर कर अदायगी से न केवल दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में भी सहयोग मिलता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बकाया कर वसूली हेतु आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!