
*वस्त्र विक्रेता संघ ने डी आई जी बनने पर खंडवा जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को बधाई दी*
खंडवा।जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को डी आई जी के रूप में पदोन्नति होने पर वस्त्र विक्रेता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं दी।सोमवार सायं प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और उन्हें बधाई दी।संस्था अध्यक्ष महेंद्र कुमार शाह,उपाध्यक्ष कमल नागपाल,सचिव एम यूनुस,कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती,सह सचिव संतोष मंगवानी और मुदित जेटली,अंकेशक राजू वर्मा और कार्यकारिणी सदस्य मनोज उधलानी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संस्था आपके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए शुभकामनाएं देती है।इस अवसर पर सदस्यों ने वस्त्रांबर और पुष्पगुच्छ से श्री राय का अभिनंदन किया और बधाई दी।








