
नट निमाड़ कला समूह द्वारा ताजमहल का टेंडर नाटक का आयोजन 16 एवं 17 जनवरी किशोर सभागृह में।
खण्डवा। खंडवा शहर की 40 वर्षों से सक्रिय नट निमाड़ कला समूह देश में नाट्य प्रदर्शन करती रही है। संस्था ने नाट्य विद्या से इस विरासत को निरंतरता प्रदान की है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संस्था के कई कलाकार टीवी एवम् फिल्मों में सक्रिय हैं। आगामी 16 एवम् 17 जनवरी को अजय शुक्ला द्वारा लिखित एवम् विशाल बनीवाल द्वारा निर्देशित बहुप्रशंसित हास्य व्यंग्य नाटक “ताजमहल का टेंडर” का निशुल्क मंचन किया जावेगा। यह नाट्य मंचन स्थानीय रवीन्द्र भवन किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन्स खण्डवा में शाम 7.30 बजे से होगा।अध्यक्ष शरद जैन ने खंडवा के नाट्य प्रेमी दर्शकों से नाट्य प्रदर्शन का लाभ लेने की अपील की है।









