
जिला पुलिस खंडवा की बड़ी कार्यवाही – अवैध शराब एवं हथियारों पर कड़ी कार्रवाई, सैकड़ों आरोपी गिरफ्तार
खंडवा, 10 जनवरी 2026
01 जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक श्री मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा के मार्गदर्शन तथा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला खंडवा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल द्वारा अवैध शराब एवं आर्म्स एक्ट संबंधी प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की गयी।
इस अवधि में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 1167 प्रकरणों में 1244 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10,261 लीटर अवैध शराब कीमती ₹21,63,045/- की जप्त की गई है। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहन कुल कीमत लगभग ₹12,80,000/- रूपये के जप्त किए गए।
इसी अवधि में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत भी कठोर कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 21 प्रकरणों में 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर 09पिस्टल, 09 देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस, लोहे की बैरल 350 नग तथा लोहे के शटर नली 297 नग इस प्रकार कुल 647 नग पिस्टल बनाने का सामान तथा 02 तलवार व 14 नग चाकू, छूरे जप्त किये गये अवैध हथियार जप्त किए गए।
जिला पुलिस खंडवा ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाने में दें।











