
अधिवक्ता संघ द्वारा पहली बार
आयोजित बैंड सेरेमनी का आयोजन संपन्न।
अधिवक्ताओं ने आयोजित इस नए आयोजन की सराहना की।
खंडवा- नववर्ष में जिला अधिवक्ता संघ खंडवा ने एडवोकेट प्रणेन्द्र रांका के सौजन्य से बुधवार को संघ के मुख्य सभाग्रह में राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा वर्ष 2025 में अधिवक्ता के रूप में नामांकित अधिवक्ताओं के सम्मान में बैंड सेरेमनी का आयोजन कर नवाचार की शुरुआत की । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन की अध्यक्षता में बुधवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओ की उपस्थिति में सभाकक्ष मे आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन द्वारा की गई एंव विशेष रूप से उपस्थित जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश योगिराज उपाध्याय विशेष न्यायाधीश उत्कर्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी सी जैन एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पाथरीकर पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अरूण दुबे , कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट प्रणेन्द्र रांका ने नवीन अधिवक्ताओं का स्वागत कर बैंड प्रदान किए ।
इस अवसर पर सिविल के वरिष्ठ अधिवक्ता आर डी गुप्ता और फ़ौजदारी मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय पगारें, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पाथरीकर ने संबोधित किया । जिला अधिवक्ता संघ द्वारा पहली बार इस नवाचार की शुरुआत किए जाने की सभी ने सराहना की । संघ के अध्यक्ष पाथरीकर ने बताया कि वर्ष के जनवरी के प्रथम कार्यदिवस पर हर साल इस नवाचार के तहत नवीन नामांकित अधिवक्ताओं के सम्मान में बैंड सेरेमनी का आयोजन नववर्ष के स्वागत के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणय गुप्ता ने किया एंव आभार वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश नागौरी ने माना ।








