ताज़ा ख़बरें

मौरूद रैयत में विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों का जांच दल गठित

खास खबर

मौरूद रैयत में विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों का जांच दल गठित

खण्डवा//हरसूद तहसील के डूब प्रभावित ग्राम मोरूद रैयत के निवासियों ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को आवेदन प्रस्तुत कर गांव में विद्युत व्यवस्था न होने की समस्या बताई है। जिस पर उन्होंने अधिकारियों का जांच दल गठित किया है। दल में शामिल अधिकारियों को मौका निरीक्षण कर आगामी 20 दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस जांच दल में विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक रंजन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद श्री जितेन्द्र ठाकुर, तथा तहसीलदार हरसूद सुश्री संगीता मेहतो को शामिल किया गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!