ताज़ा ख़बरें

खंडवा नगर के समस्त जिनालय मंगलमय एवं कल्याणकारी हैं।

खास खबर

खंडवा नगर के समस्त जिनालय मंगलमय एवं कल्याणकारी हैं।

नया वर्ष शुभ संकल्प करने एवं आचरण में लाने के लिए होता है, ,,आचार्य विभव सागर जी,,

नव वर्ष में आचार्य श्री ने खंडवा वासियों को मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया।

आचार्य संघ का शुक्रवार को रात्रि विश्राम दहीनाला में हुआ एवं शनिवार को आहार चर्या असीरगढ़ में होगी।

खंडवा नया वर्ष भारतीय हो अथवा विदेशी नव वर्ष शुभ संकल्प करने और आचरण में लाने के लिए होता है। हम अपने मंगल भावों से अपना मंगल तो करते ही हैं। यह मंगल भावना तीन लोक के लिए मंगलकारी सिद्ध होती है ।
यह धर्म उपदेश आचार्य श्री विभव सागर महामुनि राज ने भगवान मुनि सुब्रत नाथ जिनालय परिसर णमोकार नगर में उपस्थित जैन समुदाय के समक्ष प्रदान किया। आचार्य श्री ने कहा की 20 दिवस में खंडवा निवासियों ने वर्ष भर का लाभ ले लिया। संघ का प्रवेश 2025 में हुआ था और 2026 में संघ से रवाना हो रहा है ।खंडवा नगर में स्थित समस्त जिनालय एवं उनमें स्थित जिन प्रतिमाएं जन-जन के लिए मंगलकारी हैं।
पारसनाथ भगवान की मनोरम छवि हृदय पटल पर अंकित हो गई है ।घासपुरा स्थित जिनालय में नित्य सम्मेद शिखर जी के दर्शन हो जाते हैं ।नवकार नगर का संत निवास खंडवा में संतों के आगमन को सुगम बनता है। आचार्य रवि सेन विरचित 1500 पेज का महान ग्रंथ पद्म पुराण को सार रूप में हमने 5 दिनों में 10 घंटे में समझा है ।शास्त्रों की पूजा शास्त्रों के अध्ययन करने से होती है ।शास्त्र अलमारी में सजा के रखने के लिए नहीं। शास्त्र नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए हैं ।अध्ययन करने से आनंद प्राप्त होना चाहिए। सभी को अध्ययन के प्रति रुचि जागना चाहिए। वर्ष में सभी प्रत्येक दिन णमोकार महामंत्र की एक माला फेरने एवं शस्त्र स्वाध्याय का संकल्प लें तो नया वर्ष आपका सार्थक हो जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए सुनील जैन एवं आनंद कुमार जैन ने बताया की समस्त अचार्य संघ के सानिध्य में 20 दिवसों में अनेक आयोजन सानंद संपन्न हुए एवं समाज जनों ने इसका लाभ लिया। अचार्य संघ का मंगल विहार बुरहानपुर की और हुआ। आचार्य संघ ने छोटी बोरगांव स्थित दयोदय तीर्थ में भगवान आदिनाथ के प्राचीन प्रतिमा के दर्शन किए। समस्त अचार्य संघ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे। नवकार नगर वासियों को लगभग एक सप्ताह आचार्य संघ को आहार देने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन, प्रेंमाशु चौधरी ने बताया कि आचार्य श्री ने समस्त समाज जनों सहित, समस्त खंडवा निवासियों को मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया।
संघ के मुनि श्री शुभात्म सागर जी ने भक्तांबर स्त्रोत महामंडल विधान की मंगलमय पूजन कराई बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंडल विधान पूजा में भाग लिया पूजा के पश्चात श्री राम के वैराग्य एवं परम पद प्राप्ति का मार्मिक विवेचन किया गया। गुरुवार को ही संघ का विहार बुरहानपुर की हुआ। आचार्य संध का रात्रि विश्राम गुरूवार खैगांवडा में हुआ एवं शुक्रवार को आहार चर्या कुमठी में संपन्न हुई रात्रि विश्राम दही नाला में हुआ। शनिवार को अचार्य संघ की आहार चर्या असीरगढ़ में होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!