ताज़ा ख़बरें

*प्रथम महिला अग्निवीर एनसीसी कैडेट शिवानी चौहान का सम्मान किया*

खास खबर

*प्रथम महिला अग्निवीर एनसीसी कैडेट शिवानी चौहान का सम्मान किया*

खंडवा- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा मे संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एनसीसी विंग द्वारा निमाड़ का गौरव प्रथम महिला अग्निवीर एनसीसी कैडेट शिवानी चौहान का सम्मान किया गया। इस समारोह में अग्निवीर में चयनित कैडेट शिवानी चौहान द्वारा तैयारी से लेकर चयन तक की यात्रा का वर्णन एनसीसी कैडेट से किया । अग्निवीर शिवानी चौहान द्वारा महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट को प्रेरित करते हुए बताया गया कि अवसर मौजूद है बस एक सफल तैयारी की आवश्यकता है। मुझे गर्व है कि मैं एस.एन. महाविद्यालय खंडवा से 3 वर्ष तक एनसीसी की कैडेट रहते हुए फौजी की प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की । सभी एनसीसी कैडेट इस समय कठिन परिश्रम करें एवं अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करें जिससे आपको बाद के जीवन में कोई कठिनाई महसूस नहीं होगी । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट्स को मार्गदर्शन देते हुए बताया गया की सफलता की प्रथम सीढ़ी अनुशासन एवं लगन है जो एनसीसी कैडेट को कैडेट के रूप में प्राप्त होती है। सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी को उन्नति पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा दी गई। संस्था के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. के. गोयल के द्वारा एनसीसी कैडेट को मार्गदर्शित किया गया। संस्था के एनसीसी विंग अधिकारी लेफ्टिनेंट एस.एस. डावर एवं एनसीसी छात्रा विभाग प्रभारी डॉ. शर्मिला मीणा द्वारा कैडेट शिवानी चौहान को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट ने अपने बीच के कैडेट को फौजी वर्दी में पाकर राष्ट्र भावना सर्वोपरि का भाव रखते हुए भारत माता की जय के नारों से हाल को गूंजायमान कर दिया। एनसीसी कैडेट का एक सपना होता है कि हम भविष्य में भारतीय सेना के किसी भी विंग की वर्दी को धारण करेंगे शिवानी चौहान ने वह सपना पूरा किया। शिवानी चौहान ने न केवल अपना ही सपना पूरा किया अपितु निमाड़ की छात्राओं के मन में भी एक विशेष भाव को जगाया है। सीनियर अंडर ऑफिसर सुनिधि प्रजापति , अंडर ऑफिसर किरण मेहर, सोनम यादव, ऋषिका होंगे, हिताक्षी चौरे,पलक मंडलोई , अंडर ऑफिसर भरत राठौड़ एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। आभार कैडेट आरती ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!