ताज़ा ख़बरें

हरसूद पुलिस व्दारा 24 घंटे के अंदर बलात्कार के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

खास खबर

हरसूद पुलिस व्दारा 24 घंटे के अंदर बलात्कार के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 25 दिसंबर 2025
दिनांक 24.12.2025 को थाना हरसूद पर ग्राम छनेरा निवासी 21 वर्षीय पीडिता ने रिपोर्ट किया कि दिनाँक 22.12.2025 को रात करीबन 09.00 बजे वह खाना खाकर सो गई थी, रात में कुत्ते के भौंकने की आवाज आई तो वह दरवाजा खोलकर रात करीबन 11.00 बजे जैसे ही बाहर निकली वैसे ही गांव का आकाश प्रजापति उसके घर के अन्दर आ गया। घर के अन्दर की लाईट चालू थी। आकाश ने उसके दोनो हाथ पकड़कर कमरे के अन्दर ले गया व अन्दर से कुण्डी लगा दी और उसके साथ गलत कार्य किया। घटना की जानकारी मोबाईल से उसने माता पिता को दी, माता पिता के अब्दुल्लागंज से वापस घर आने पर उनको साथ लेकर रिपोर्ट करने आई। फरियादिया की सूचना पर अपराध क्रमांक 425/2025 धारा 64(1),332(B) BNS 3(1)(W)(I), 3(1) (W) (II), 3(2) (VA) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान मौके की कार्यवाही कर आरोपी आकाश पिता मांगीलाल प्रजापति जाति कुम्हार निवासी ग्राम छनेरा के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर दिनांक 25.12.2025 को माननीय न्यायालय खण्डवा के यहाँ पेश कर, जेल वारंट जारी होने से जिला जेल खण्डवा दाखिल किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!