
खण्डवा जिला कांग्रेस प्रभारी उषा नायडू एवं जिला प्रभारी रामकृष्ण दोगने 18 दिसम्बर को गांधी भवन में लेंगे बैठक
खंडवा/कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश की सह-प्रभारी सुश्री ऊषा नायडू प्रथम बार खण्डवा आएंगी बता दे कि पूर्व में 6 दिसंबर को उनका आने कार्यक्रम था पर फ्लाइट रद्द होने के कारण नही आ सकी थी। सुश्री नायडू के साथ जिला कांग्रेस प्रभारी हरदा विधायक रामकृष्ण दोगने भी अपने एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 18 दिसंबर गुरुवार को खण्डवा आएंगे एवं कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त समन्वय समिति के सदस्यों,पार्षद दल के सदस्यों , कांग्रेस नेता,कार्यकर्ताओं ,वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस संगठन के प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि सुश्री उषा नायडू दिनांक 18 दिसंबर 2025 गुरुवार को प्रातः11 बजे जिला कांग्रेस प्रभारी विधायक रामकृष्ण दोगने के साथ कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में जिला कांग्रेस समन्वय समिति के साथ बैठक लेंगे,प्रातः 11.45 बजे एसआईआर प्रभारी की बैठक प्रभारियों और समन्वय समिति के सदस्यों के साथ,दोपहर 12,05 बजे खंडवा जिला कांग्रेस शहर / ग्रमीण कांग्रेस कार्यकर्ता ,समस्त प्रकोष्ठ , मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे ,कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसजनों से वन टू वन चर्चा करेंगे जिसके पश्चात सुश्री नायडू बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। 19 दिसंबर शुक्रवार को बुरहानपुर पहुचकर कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगी।










