ताज़ा ख़बरें

*स्वामी माधवदास उदासीन के सानिध्य में भगवान झूलेलाल की 108 दीपों से महाआरती*

खास खबर

*स्वामी माधवदास उदासीन के सानिध्य में भगवान झूलेलाल की 108 दीपों से महाआरती*

*मातृशक्ति ने आटे से निर्मित दीपों से की आरती, मंदिर गूंजा जयकारों से*

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालिहा पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को समाजजनों द्वारा 108 दीपों से महाआरती का भव्य आयोजन समाज के धर्मगुरु स्वामी माधवदास उदासीन के सानिध्य में संपन्न हुआ।

*मातृशक्ति ने की विशेष आरती*

प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह पहला अवसर था जब मातृशक्ति द्वारा रात्रि 7 बजे आटे से स्वयं के हाथों से निर्मित विभिन्न रंगों के आकर्षक 108 दीपों से भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती की गई। आयोजन के दौरान माता हिंगलाज और भगवान श्री झूलेलाल जी के गगनभेदी जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा।

मंदिर में अक्खा, भजनों के बाद इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी को बड़ी श्रद्धा के साथ भोग लगाया गया। पल्लव के पश्चात प्रसादी का वितरण भी किया गया।

*स्वामी जी का सम्मान*

इस दौरान सभी उपस्थितों द्वारा स्वामी माधवदास उदासीन जी का शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

*समाज के पदाधिकारियों का स्वागत*

कार्यक्रम में समाज के पंचकैलाशी बालकृष्ण पुरसवानी एवं घनश्याम वाधवा के लायंस अध्यक्ष मनोनयन तथा सागर आरतानी के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनयन पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा स्वागत किया गया।

महाआरती में पूज्य सिंधी पंचायत, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल पदाधिकारी सदस्यगणों के साथ ही, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, श्री झूलेलाल भजन मंडली, श्री झूलेलाल महिला मंडल की मातृशक्ति, बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!