
नगर में चल रहे एस आई आर के कार्यों का निरीक्षण करने महापौर पहुंची
अलग-अलग वार्डों में।

महापौर ने पुनरीक्षण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हेतु अधिकारियों एवं बीएलओ को दिए दिशा निर्देश।
खंडवा। पूरे प्रदेश में इन दिनों मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। खंडवा जिले में भी जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मतदाता शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। इस मतदाता सूची के कार्य में जो मतदाता मृत हो चुके हैं उनके नाम मतदाता सूची से कटवाना है और जिन मतदाताओ का नाम 2 से 3 जगह हें उन्हें एक ही सूची में शामिल करना हें। पात्र लोगों को सूची में शामिल करना है और अपात्र लोगों को सूची से बाहर करना है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कार्य में जिला प्रशासन, कलेक्टर वृषव गुप्ता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही पूरा प्रशासन का अमला लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भूमिका निभा रहा है, सभी के सहयोग से जिले में एस आई आर का कार्य संतोषजनक है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा नियुक्त बी एल ओ के साथ विभिन्न मंडलों में वार्डों में पहुंचकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न मंडलों एवं वार्डों के मतदान केंद्रों पर पहुँचकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का विस्तृत निरीक्षण एवं समीक्षा कि। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं का स्थलीय अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि हमारा देश लोकतंत्र आधारित प्रणाली पर चलता है, और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हम देखे तो मतदाता और मतदान हमारे देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है, बरसों बाद हो रहे एस आई आर के कार्य में शासन प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी इसमें सहयोग प्रदान कर व्यवस्थित मतदाता सूची तैयार करवाने का कार्य कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि मतदाता सूची का निरीक्षण गहन अभियान शहर की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को महापौर और एवं पार्टी के पदाधिकारी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के संतोषी माता वार्ड 32 बूथ क्रमांक 204, 205, 206, 207, 208 में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का अवलोकन कर नामांकन एवं संशोधन कार्यों को सटीकता से पूरा करने के निर्देश दिए। कुशा भाऊ ठाकरे मंडल में महालक्ष्मी माता वार्ड क्रमांक 35 में बूथ क्रमांक : 214, 215, 216, 217, 249 वार्ड क्रमांक 49
में बूथ क्रमांक : 256, 257, 260, 261, आनंद नगर वार्ड
बूथ क्रमांक 262, 263, 264, 265 में भी वार्डों में महापौर ने पुनरीक्षण प्रक्रिया की चरणबद्ध समीक्षा करते हुए दस्तावेज़ सत्यापन, नाम जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया को तीव्र एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश प्रदान किए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल (A) नीलकंठेश्वर वार्ड
बूथ क्रमांक : 125, 126, 127, 128 (B) संत विनोबा भावे वार्ड बूथ क्रमांक 138, 139
रामनगर वार्ड बूथ क्रमांक 140, 141, 142, 145, 146, 149, 150 मैं भी महापौर अमृता यादव ने अधिकारियों एवं बीएलओ कर्मियों से विस्तृत चर्चा कर पुनरीक्षण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम समयावधि के भीतर मतदाता सूची में जोड़ा जाए।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने सभी मंडलों में मंडल के वार्डों में पहुंचकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भूमिका निभाने का भी अनुरोध किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निरीक्षण में महापौर के साथ भाजपा एस आई आर प्रभारी, एवं जिला महामंत्री सूरजपाल सोलंकी, विधानसभा प्रभारी आशीष चटकेले, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जैन, प्रियांशु चौरे, प्रवक्ता सुनील जैन, जिला मंत्री रोशनी गोलकर, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, रोहित मिश्रा, प्रदीप यादव, एम आई सी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, दिंना पवार,ओमप्रकाश सिलावट, कन्हैया वर्मा, पुनीत चौरसिया, विशाल शुक्ला, टीटू गौर,शांतम दुबे, अश्विनी साहू, शिवांश ओझा, सोनू यादव, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।












