ताज़ा ख़बरें

*वस्त्र विक्रेता संघ का शपथ विधि समारोह मंगलवार रात्रि*

खास खबर

*वस्त्र विक्रेता संघ का शपथ विधि समारोह मंगलवार रात्रि*

खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ खंडवा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह एवं दीपावली ईद गुरु पर्व मिलन समारोह 9 दिसंबर मंगलवार रात्रि 8:00 बजे सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल के सभागृह में आयोजित किया जाएगा।वस्त्र विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष कमल नागपाल और प्रवक्ता मुदित जेटली ने जानकारी देते हुए बताया कि निवृत्तमान अध्यक्ष गणेश गुरबानी के कार्यकाल के समापन उपरांत नवागत अध्यक्ष महेंद्र शाह,सचिव एम यूनुस एवं कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती द्वारा नवीन कार्यकाल हेतु शपथ ग्रहण की जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव रहेगी, शपथ अधिकारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक गुरमीत सिंह उबेजा द्वारा नवीन पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सुनील बंसल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्री संतोष गुप्ता और चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष श्री गोवर्धनदास गोलानी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसी कार्यक्रम में दीपावली ईद और गुरुपर्व मिलन समारोह भी होगा, साथ ही साथ नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी, साथ ही विगत कार्यकाल में निरंतर सक्रिय रहकर संस्था हित के लिए समर्पित रहने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!