
उज्जैन में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ चुनाव प्रक्रिया संपन्न, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बने मंगल यादव।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मंगल यादव को जनप्रतिनिधियों एवं कुश्ती पहलवानों ने दी बधाई शुभकामना।
खंडवा। उज्जैन में आयोजित प्रदेश कुश्ती संघ चुनाव प्रक्रिया में खंडवा के कुश्ती पहलवान एवं कुश्ती प्रशिक्षक मंगल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण जी यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल यादव को बधाई देते हुए बताया कि देश में मध्य प्रदेश कुश्ती के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है, हर्ष का विषय की मध्य प्रदेश में खंडवा जिला कुश्ती का हब बन गया है। बिना कुश्ती कोच एवं संसाधनों के अभाव में भी हमारे खंडवा के वरिष्ठ कुश्ती कोच हमारे कुश्ती खिलाड़ियों को समय देकर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं इनकी मेहनत से ही खंडवा के कुश्ती खिलाडी प्रदेश ही नहीं राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती सघं चुनावी प्रक्रिया उज्जैन में आयोजित की गई, चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें मध्य प्रदेश कुश्ती संघ अध्यक्ष मुख्यमंत्री के बड़े भाई दादा दयालु नारायण यादव मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष श्री मंगल यादव को बनाया गया। चुनावी प्रक्रिया को करने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के सदस्य उज्जैन आए थे। मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। उल्लेखनीय की पूर्व वर्षों में प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अध्यक्ष मोहन यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल यादव थे। मंगल यादव को पुनःमध्य प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कुश्ती प्रशिक्षक हीरालाल यादव, राजेंद्र पांजरे, ऋषि सोनकर, जगदीश पटेल, मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे राजपाल सिंह तोमर, प्रवक्ता सुनील जैन एवं खंडवा के सभी अखाड़ो के उस्ताद खलीफा कोच एवं पहलवानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।












