
ग्राम टीठिया जोशी में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवं ग्राम बेड़ियाव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

खंडवा। खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीठिया जोशी में गोंड समाज महासभा जिला इकाई खंडवा द्वारा आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इसके पश्चात विधायक तनवे ग्राम बेड़ियाव पहुंचीं, जहां अनुसूचित जाति महिला मंडल द्वारा आयोजित भगवान शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। उन्होंने पूर्णाहुति में सहभागिता की तथा समरसता धर्मसभा को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। विधायक कंचन तनवे ने भी बारिश के बीच उपस्थित धर्मप्रेमी जनसमुदाय के बीच पहुंचकर प्रसादी वितरित की। उनके इस आत्मीय व्यवहार की उपस्थित महिलाओं ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, मुकेश तनवे, भूपेंद्र चौहान, रविन्द्र तिरोले, ऋतुराज सिंह मौर्य, मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाली, हरीश सेन, गणेश कनाडे, सरपंच अर्जुन सोलंकी, राहुल मंदवाल, बलदेव सिंह मौर्य, आनंद पटेल, पन्नालाल ठाटे, दुर्गेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।













