ताज़ा ख़बरें

विद्यार्थियों की शिकायत पर एक्शन में विधायक छाया मोरे, अधिकारियों संग किया शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।

खास खबर

विद्यार्थियों की शिकायत पर एक्शन में विधायक छाया मोरे, अधिकारियों संग किया शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।
पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी अव्यवस्थाएं सत्र शुरू होने से पहले दूर करने के निर्देश।

खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक छाया मोरे मंगलवार को अचानक अधिकारियों के साथ पंधाना स्थित शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नगर परिषद सीएमओ के साथ महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन को सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक श्रीमती छाया मोरे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी के मद्देनजर बिना पूर्व सूचना के अधिकारियों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया, जहां कई कमियां सामने आईं। उन्होंने कॉलेज स्टाफ को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विधायक मोरे ने कहा कि शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय क्षेत्र के हजारों युवाओं के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। यहां अध्ययनरत अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े वर्ग एवं जनजातीय समुदाय से आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए और महाविद्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित एवं अध्ययन के अनुकूल होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि “यदि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, तभी वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। युवाओं का भविष्य किसी भी प्रकार की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।” प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक छाया मोरे ने
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, परिसर की नियमित देखरेख एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बेहतर वातावरण में हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!