
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भविष्य की उड़ान

खण्डवा//अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि व सामाजिक समरसता दिवस पर करिअर काउंसिल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश वीरेन्द्र जोशी व ठाकुर प्रसाद मालवीय, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, एल एन इंफ्रा प्रोजेक्ट मुख्य प्रबंध निदेशक एल एन मालवीय, दैनिक भास्कर सम्पादक अनिमेष शर्मा, प्रसिद्ध शिक्षाविद आनंद चौकसे, आक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज इंदौर समुह निदेशक डॉ पुनीत कुमार द्विवेदी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रीति गुर्जर द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवध शुभारंभ किया जिसके बाद छात्रों द्वारा प्रश्न किए गए जिसके जवाब अतिथियों द्वारा दिए गए जिसमें अतिथियों द्वारा जवाब देते हुए बताया की छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, अनशासन, धैर्य एवं सकारात्मक सोच जैसे महत्वपर्ण विषयों पर ध्यान देते हुए। न्यायिक अधिकारियों ने न्यायिक सेवाओं में करियर बनाना, आवश्यक योग्यताएँ एवं तैयारी की रणनीतियां बतायी ,जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी सेवाओं, प्रशासनिक करियर, UPSC/MPPSC जैसी परीक्षाओं और नई सरकारी योजनाओं में यवाओं की सहर्भाागेता को लेकर चर्चा की जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने न्यायिक सेवा, प्रशासन, चिकित्सा, उद्यमिता, मीडिया, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा से जड़े अनेक प्रश्न पछे। सभी विशेषज्ञों ने छात्रों के प्रत्येक प्रश्न का सरल और प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया, जिससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिली।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षा, समान अवसर, सामाजिक न्याय और राष्ट निर्माण के सिद्द्रांतों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यूवा यदि आंबेडकर के विचारों को व्यवहार में लाते हैं, तो समाज में समरसता और प्रगतिशीलता का मार्ग स्वतः प्रशस्त होगा कार्यक्रम का संचालन सचिन गोरे ने किया व कार्यक्रम का आभार नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने माना कार्यक्रम में नगर सभी विद्यालय , महाविद्यालय व कोचिंग संस्थानो के छात्र/छात्राओं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।









