ताज़ा ख़बरें

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत स्कूलों में आयोजित हुई बास्केटबाल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता।

खास खबर

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत स्कूलों में आयोजित हुई बास्केटबाल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता।

खंडवा। इन दिनों पूरे खंडवा लोकसभा क्षेत्र में गांव से लेकर शहर तक सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बड़े उत्साह के साथ स्कूली छात्र छात्राए एवं युवा अलग-अलग खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उत्साह के साथ खेल महोत्सव चल रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खंडवा विधानसभा के प्रभारी दिनेश पालीवाल के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय खंडवा के मैदानो एवं स्कूलों में 10 प्रकार के अलग-अलग खेल आयोजित हो रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव के अन्तर्गत संकुल स्तरीय वॉलीबॉल तथा बास्केटबाल प्रतियोगिता स्थानीय सेन्ट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के शाला प्रागंण में हर्षोल्लास से संपन्न हुई l उपरोक्त दोनों खेलों में छात्र छात्राओं की अलग अलग टीमों ने हिस्सा लिया l खेल महोत्सव के आयोजन में सूरजकुंड संकुल सेन्ट फ्रांसिस, होली स्पिरिट, एंजेल प्लेनेट, अरविन्द कुमार नितिन कुमार एवं सेन्ट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल खण्डवा ने हिस्सा किया। इस आयोजन के शुभारंभ में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री श्रीमती ममता बोरसे, पीएम श्री हा. से. स्कूल सूरजकुंड संकुल प्राचार्य डॉ. संजय निम्भोरकर, सांसद खेल महोत्सव खण्डवा प्रभारी दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, सागर आरतानी, रक्षा प्रजापति, स्वप्निल जैन, श्रीमती सेंगर एवं अन्य अतिथिगण ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी। बॉयज वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल में सेन्ट जोसफ कॉन्वेंट ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया l गर्ल्स बास्केटबॉल में भी सेन्ट जोसफ कॉन्वेंट प्रथम स्थान पर रहा। गर्ल्स वॉलीबॉल में सेन्ट फ्रांसिस ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर सिस्टर मर्सिलिन तथा सिस्टर फ्लेविया वे अपनी गरि‌मान‌यी उपस्थिति दी । खेल प्रशिक्षक मंजु चंदेल, सुधांशु पटेल एवं नवीन दांगोड़े ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!