ताज़ा ख़बरें

इच्छा शक्ति का संकल्प लिए अच्छी पढ़ाई करते हुए साक्षी शर्मा ने बीएचएमएस की डिग्री हासिल कर प्राप्त की डॉक्टर की उपाधि।

खास खबर

इच्छा शक्ति का संकल्प लिए अच्छी पढ़ाई करते हुए साक्षी शर्मा ने बीएचएमएस की डिग्री हासिल कर प्राप्त की डॉक्टर की उपाधि।

खंडवा। मन लगाकर अच्छी पढ़ाई के लिए किया गया परिश्रम कभी खाली नहीं जाता, निश्चित सफलता प्राप्त होती है, दादाजी की असीम कृपा से दादाजी धाम के पुजारी रामजीलाल शर्मा की पोती खंडवा की बेटी साक्षी शर्मा पिता शिवप्रसाद शर्मा, माता श्रीमती उर्मिला शर्मा, ने अपने लक्ष्य को साथ रख पढ़ाई करते हुए बीएचएमएस, बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री उत्तीर्ण कर डॉक्टर साक्षी शर्मा बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि शर्मा परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हें। समाजसेवी सुनील जैन ने डॉक्टर साक्षी शर्मा को शुभकामना देते हुए बताया कि कठिन परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त कर डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने माता-पिता, दादाजी-दादीजी और समाज का नाम रोशन किया है। साक्षी शर्मा ने नर्सरी से लेकर 11वीं तक की शिक्षा सेंट पायस स्कूल एवं 12वीं की शिक्षा एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल एमपी बोर्ड से प्राप्त की। पूरी शिक्षा में फर्स्ट क्लास ग्रेड साक्षी ने हासिल की। इंदौर ब्रेन मास्टर कोचिंग क्लास में नीट की कोचिंग करने के बाद गुजराती समाज होम्योपैथिक कॉलेज में, गर्ल्स हॉस्टल इंदौर में रहकर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। बीएचएमएस की डिग्री प्राप्त करने पर शर्मा परिवार के साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, समाजसेवी सुनील जैन ने डॉ. साक्षी शर्मा को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!