
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में पहुंची खंडवा की महिला पदाधिकारी, दी शुभकामनाएं
खंडवा/
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया जी का बुधवार 3 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन भोपाल में पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा,कसरावद विधायक सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल , नूरी खान, एवं सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयों की उपस्थिति में पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। श्रीमती रीना बोरासी सेतिया पूर्व में खंडवा जिले की प्रभारी भी रह चुकी हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में खंडवा से महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनीता सकरगाए ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, ग्रामीण महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाइयां प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।













