
ग्राम पंचायत हेमगिर में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया बोरी बंधान
—
खण्डवा//
खण्डवा जिले में #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में ‘‘मिशन अमृत संचय‘‘ अभियान के तहत नदी नालों में बहते पानी को रोककर आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से गांव-गांव में बोरीबंधान संरचनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को पंधाना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हेमगिर में खिराला रोड वाले नाले पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर बोरी बंधान बनाया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था सार्थक एजूकेशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी पोखरखुर्द एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों को जनसहयोग से जल स्त्रोतों के रखरखाव और जल संरक्षण के उपायों के बारे में समझाया। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक अजय गुजरे, सीएचओ श्रीमति भावना कुशवाह, समिति अध्यक्ष अशोक वर्मा, नवांकुर संस्था अध्यक्ष राहुल पटेल सहित अन्य ग्रामीणजन तथा सीएम सीएलडीपी पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थीगण मौजूद थे।












