
खंडवा में सुरक्षा एवं जिले के महत्वपूर्ण विकास के दो मामले प्रदेश सरकार की झोली में हे।

बटालियन और खंडवा संभाग के दोनों मामलों के लिए तत्काल सामूहिक प्रयास की आवश्यकता।
पूरी ताकत से प्रयास करने पर ही सफलता प्राप्त होगी।
खंडवा। प्रयास करने पर ही कार्यों में सफलता हासिल होती है, यदि हम प्रयास ही नहीं करेंगे तो सफलता मिलना मुश्किल है वर्तमान में जिले में दो महत्वपूर्ण मामले प्रदेश सरकार की झोली में है। एक महत्वपूर्ण विषय निमाड़ को संभाग का दर्जा प्राप्त हो, निमाड़ संभाग की स्वीकृति के साथ ही यह तय होगा कि इसका मुख्यालय कहां होगा। साथ ही दूसरा मामला सुरक्षा की दृष्टि से बटालियन का है यह दोनों मामले खंडवा और खरगोन के बीच प्रतियोगिता के रूप में वर्तमान स्थिति में पहुंच चुके हैं। जिसके खिलाड़ी अपने अच्छे हुनर का परिचय दे देंगे वह इस प्रतियोगिता को जीत लेगा। हर दृष्टि से दोनों मामले भौगोलिक एवं अन्य दृष्टि से खंडवा के लिए उचित है। इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जो खंडवा जिले की जनता को बड़ी सौगात के रूप में प्राप्त होंगे, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण मामलों को लेकर सत्ता और संगठन को मैदान में उतरकर सामूहिक रूप से तत्काल प्रयास करने होंगे, जिसमें इन कार्यों में सफलता मिल सकती है। सत्तारूढ़ पार्टी स्तर पर देखा जाए तो पूरी तरह पूर्व निमाड खंडवा मजबूत है। लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा बुरहानपुर के पूरे 6 विधायक मंत्री हरसूद विधायक विजय शाह, पूर्व मंत्री बुरहानपुर विधायक अर्चना चीटनीस, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, नेपा विधायक मंजू दादू, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल, खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, बुरहानपुर जिला पंचायत के साथ ही नगर परिषद एवं जनपद पंचायत में भी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ताकत खंडवा के पास ज्यादा है सामूहिक प्रयास यदि तत्काल कर लेते हैं तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सभी जनप्रतिनिधि अलग-अलग अपनी बात रख चुके हैं, अब सामूहिक रूप से प्रयास करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। बटालियन को लेकर विधानसभा के अंदर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने एक सफल विधायक के रूप में पूरी ताकत से अपनी बात को रख दिया है जिसका समर्थन भी दो कैबिनेट मंत्रियों द्वारा किया जा चुका है।








