
सद्भावना मंच अध्यक्ष ने कलेक्टर का किया सम्मान।
खंडवा, जल संरक्षण कार्य में खंडवा जिला देश में सराहनीय एवं सर्वश्रेष्ठ जिला चयनित होने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को सम्मानित किया गया। खंडवा जिले को गौरवान्वित किये जाने पर सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने लोकप्रिय कलेक्टर ऋषव गुप्ता का सम्मान किया।











