
वंदे मातरम गीत स्वदेशी के संकल्प के साथ हर नागरिक को प्रेरणा दे रहा है, ,,महापौर अमृता यादव,,
वंदे मातरम अभियान के तहत नगर निगम सभागृह में आयोजित हुआ सामूहिक गान।
खंडवा। वंदे मातरम के मूल तंत्र के आधार पर भारत को दुनिया में आगे ले जाने के साथ विश्व के शिखर पर पहुंचने के लिए हम कार्य कर रहे हैं यह गीत स्वदेशी संकल्प के साथ हर नागरिक को प्रेरणा दे रहा है। यह गीत हमारे राष्ट्र की आन बान शान है। यह बात नगर निगम सभागृह में आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कही। श्रीमती यादव ने कहा कि हमारे देश को आजादी कैसे मिली उसका संदेश भी वंदे मातरम हम सभी को देता है। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वंदे मातरम की 150 में जयंती पर जिलेभर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसके तहत गुरुवार को नगर निगम सभागृह में भी वंदे मातरम कार्यक्रम सामूहिक गान के साथ प्रारंभ हुआ। नगर निगम कार्यालय खंडवा में गुरुवार को महापौर अमृता अमर यादव के आथित्य में आयोजित कार्यक्रम में महापौर के साथ ही परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, एम आई सी के सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले स्नेहा पाराशर, सुनील जैन, पार्षद सादिक भंटिया, रोशनी गोलकर, प्रियांशुचौरे, भारत पटेल, टीटू गौर,पिंकी राठौर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत उपायुक्त सचिन सिटोले के साथ ही पार्षदगणों एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति की भावना को संजोते हुए सभी को महापौर ने संबोधित किया।












