नई व्यवस्था के साथ निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में प्रारंभ।
भाजपा संगठन द्वारा निर्वाचन नामावली के लिए विधानसभा स्तर पर बी एल ए -1 नियुक्त।
प्रत्येक नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म अवश्य भरे।
खंडवा।। इन दिनों पूरे प्रदेश में निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आइ आर )कार्य प्रारंभ हो चुका है, आने वाले चुनावो में मतदान के लिए मतदाताओं को नए सिरे से अपना नाम जुड़वाना के लिए घर-घर आ रहे बी एल ओ द्वारा भरवा जा रहे फॉर्म को भरना अत्यंत जरूरी है जरूरी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब का दायित्व है मतदान करना हमारे मत से पंच, सरपंच, पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद चुने जाते हैं देश हित में मतदान करना हम सबके लिए जरूरी है अतः इन दिनों जो मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है उसमें सहयोग प्रदान करते हुए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाए, शासन प्रशासन की ओर से यह कार्य तेज गति से प्रारंभ हो चुका है निर्वाचन नामावली के लिए भाजपा संगठन भी सक्रिय होकर कार्य कर रहा है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा विधानसभा स्तर पर निर्वाचन नामावली के लिए प्रभारी बी एल ए-1 बनाए गए हैं। खंडवा विधानसभा के लिए आशीष चटकले, मांधाता विधानसभा के लिए श्याम सिंह मौर्य हरसूद विधानसभा के लिए मकसूद पटेल और पंधाना विधानसभा के लिए सुखदेव पटेल को बी एल ए-1 बनाया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा यह नाम की सूची कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सीधे भेजी गई है। मतदाता सूची के महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर मार्गदर्शन में जिला एवं मंडल स्तर पर भी बैठके कार्यकर्ताओं की आयोजित की जा रही है ताकि कार्यकर्ता भी सक्रिय होकर इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर द्वारा निर्वाचन नामावली के लिए जिले के महामंत्री संतोष सोनी को इसका जिला संयोजक भी नियुक्त किया है।









