ताज़ा ख़बरें

मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी

खास खबर

मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी

कुल 34 प्रकरण कायम, जप्तशुदा मदिरा व महुआ लहान का मूल्य लगभग 2.21 लाख रू.

खण्डवा #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल द्वारा मंगलवार एवं बुधवार को खंडवा जिले के वृत हरसूद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनी, खेड़ी, हरवंशपुरा एवं खंडवा छनेरा रोड स्थित चौहान ढाबा, पवार ढाबा, जायसवाल ढाबा, हवेली ढाबा एवं वृत खंडवा ‘अ’ एवं ब क्षेत्र अंतर्गत खंडवा शहर के लोहारी नाका, संजय नगर, कंजर मोहल्ला, बड़गांव भीला रोड तथा ग्राम टिगरिया, सिलोदा, बड़गांवमाल, नागचून, शिवपुरी, भेरूघाटी एवं वृत खंडवा ‘स’ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सक्तापुर, केलवाखुर्द, रिछफल, घानाबेहड़ी, पुनासा सनावद रोड ग्राम मोहना स्थित राजा का ढाबा, अपना ढाबा तथा मूंदी, मूँदी-बीड रोड स्थित गुप्ताजी का ढाबा पर दबिश की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कुल 101 पाव देशी मदिरा प्लेन, 9 बोतल बीयर, 25 कैन बीयर, 20 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की, 79 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1950 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास मंडलोई ने बताया कि इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 34 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 2,21,050 रूपये है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री चंदन सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अंकित सोलंकी, सुश्री हेमलता डावर, श्री विकास दत्त शर्मा, सुश्री किरण पवार, मुख्य आरक्षक तेरसिंह सोलंकी, शिवप्रसाद काजले एवं अन्य आरक्षक भी शामिल थे। जिला आबकारी अधिकारी श्री मंडलोई ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!