
गुरु नानक जयंती पर धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व महोत्सव।
बड़ी संख्या में नगर वासियों ने पहुंच कर गुरुद्वारे में मत्था टेक लंगर की प्रसादी ग्रहण की।
खंडवा/ गुरु नानक देव जयंती का पर्व धार्मिक उत्साह के साथ नगर में मनाया गया। विगत दिनों जहां पर्व को लेकर नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं गुरु नानक देव जयंती पर टपाल चाल स्थित प्राचीन गुरुद्वारे में पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सिख समाज के खंडवा नगर में लगभग 700 परिवार है और टपाल चाल स्थित प्राचीन गुरुद्वारे के साथ ही आनंद नगर एवं पंजाब कॉलोनी में भी गुरुद्वारे स्थापित हैं। बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में जहां पूरे परिवार के साथ सामाजिक बंधुओ ने गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका। वहीं शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने भी जाकर माथा टेक कर आयोजित विशाल गुरु लंगर मैं प्रसादी ग्रहण की। सिख धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक गुरु नानक जयंती पर्व है यह पर्व 10 सिख गुरुओं में से पहले और सिख के धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती का प्रतीक है। इस अवसर पर भक्ति आध्यात्मिक समारोह और सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ साहब के भजनों के पाठ के साथ यह पर्व मनाया जाता है। यह दिन न केवल गुरु नानक देव जी के शिष्यों और ज्ञान का सम्मान करता है बल्कि सिख धर्म के मूल सिद्धांतों को मूर्त रूप देते हुए एकता,समानता और निस्वार्थ सेवा को बढ़ावा देता है। प्रकाश उत्सव के इस पर्व पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव ने सभी सामाजिक बंधुओ को पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले प्रकाश पर्व पर बुलंद पुरी से पधारे भाई बलदेव सिंघ जी के साथ ही प्रबंधक कमेटी गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी जसवीर सिघ
राणाजी, ज्ञानी ईश्वर सिंध जी करतार सिंध, सुरजीत सिंध, अध्यक्ष जोगेंद्र सिंध कुकरेजा, सचिव दलजीत सिंध सवन्नी, रणवीर सिंह चावला, हरदीप सिंध छाबड़ा गुरमीत सिंध उबेजा, मिंटू भाई कुकरेजा सतनाम सिंध होरा, गुर विंदर सिंध वाधवा, रोमी नांरग सहित कई सामाजिक बंधुओ ने पूरी व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में शहर के धर्मेंद्र बजाज, प्रमोद जैन, सुनील जैन, एसडीएम श्री सिंधई, अपर कलेक्टर बजरंग बहादुर सिंह, जगदीशचंद चौरे, भारत पटेल, गणेश भावसार, नारायण बाहेती, सहित श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका एवं लंगर में प्रसादी ग्रहण की एवं समाज जनों को पर्व की शुभकामना दी।













