
हरदोई के कछौना में रेडियोलॉजिस्ट के सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल,
सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा रखने की कही बात*
*कछौना, हरदोई।* विकास खण्ड कछौना में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 10 वर्षों से एचसीएल फाउंडेशन द्वारा उपहार में लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण धूल फांक रहीं हैं। जिसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है।
बाहर बिना प्रशिक्षित डॉक्टर की उपस्थिति में अल्ट्रासाउंड कराने को लोग मजबूर हैं। इसे सुचारू रूप से चालू करने के लिए ग्रामीणों की पुरजोर मांग पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने सदन में मुद्दा उठाया, परंतु होशियार स्वास्थ्य कर्मियों ने गलत रिपोर्ट लगाकर सदन को गुमराह करने का कार्य किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के अंतर्गत दो लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अल्ट्रासाउंड की निशांत आवश्यकता होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में अल्ट्रासाउंड मशीन क्रियाशील न होने के कारण बाहर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड बिना प्रशिक्षित डॉक्टर के कराना पड़ता है, जहां पर आर्थिक क्षति के साथ उचित रिपोर्ट नहीं मिलती है।
सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा शीघ्र आमजनमानस के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
👉**Trilok news**Hardoi
📞8400440135












