ताज़ा ख़बरें

उदयीमान भगवान भास्कर को गाय के दूध से दिया अर्ध्य, छठ महापर्व का समापन।

खास खबर

उदयीमान भगवान भास्कर को गाय के दूध से दिया अर्ध्य, छठ महापर्व का समापन।

गणगौर घाट पर व्रतियों के साथ सांसद-विधायक, महापौर एसपी ने किया महापर्व छठ पर
पूजन-अर्चन।

खंडवा। गणगौर घाट पर मंगलवार को उगते सूर्य को गाय के दूध से अर्घ्य देकर छठ महापर्व के व्रत का समापन श्रद्धालुओं ने किया। भगवान सूर्य से श्रद्धालुओं से अच्छे स्वास्थ्य के साथ सुख-समृद्धि और पुत्र-पुत्री की कामना की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गंगौर घाट पर नगर निगम प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था हो जाने के कारण वर्षों से बिहार यूपी के वृत्ति यहां पूजा अर्चना बड़े उत्साह के साथ कर रहे हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने जहां शाम को सूर्य को गंगाजल का अर्ध दिया गया वहीं मंगलवार सुबह 4 बजे से यूपी-बिहार के श्रद्धालु भागवान भास्कर की पूजा के लिए परिवार सहित गणगौर घाट पर पहुंचे। जगमग रोशनी में नहाए गणगौर घाट पर भक्ति का उजियारा था। सूर्योदय तक घाट पर पूजा करने वाले लोगों का परिवार के साथ पहुंचने का क्रम जारी रहा। पूरब दिशा में जैसे ही भगवान भास्कर लालिमा के साथ आकार लेते हुए आसमान में दिखाई दिए परिवार सहित भक्तों ने गाय के दूध से अर्घ्य दिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पर्व के समापन पर भगवान सूर्य को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता यादव, विधायक अध्यक्ष कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक मनोज राय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल समाजसेवी सुनील जैन ने भी यूपी-बिहार के लोगों के साथ अर्घ्य दिया। सांसद पाटिल , विधायक तनवे और महापौर यादव ने कहा कि गणगौर घाट पर त्योहारों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर घाट का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। महापर्व छठ के आयोजन में छठ महापर्व समिति के मुखिया एसजे श्रीवास्तव, सुधीर शर्मा, संतोष शर्मा, एनके शर्मा, केके सिंह, आदित्य सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत शर्मा, दुर्गेश पाण्डे, अंकित सिंह, अंकेश वर्मा,शंभू सिंह, आलोक तिवारी, उमेश ढाक्से, सुभाष सिंह, पिंटू दरबार, माधव झा, किशोरी प्रसाद, आरके चौधरी, योगेश कुशवाहा, हरेंद्रनाथ सिंह ठाकुर, सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, होमगार्ड एवं पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!