ताज़ा ख़बरें

➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दौरा कर रेल ब्रिज कार्य को देखा , कहा कार्य की वे लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।

➖तीन पुलिया के रेलवे ट्रैक वाले हिस्से का कार्य शुरू।

➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दौरा कर रेल ब्रिज कार्य को देखा , कहा कार्य की वे लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
➖तीन पुलिया के रेलवे ट्रैक वाले हिस्से का कार्य शुरू।
➖ एक साल में रेल ब्रिज बनकर हो जायेगा तैयार।

खंडवा।। लंबे समय से तकनीकी कारणो से विवादों में घीरा तीन पुलिया रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य अब शुरू कर दिया गया है। सांसद ज्ञानेश्वर पार्टी के हस्तक्षेप के बाद रेल विभाग ने रेलवे ट्रैक के ऊपर से जाने वाले हिस्से की अनुमति दे दी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर की यात्रा व्यवस्था को दूर करने के उद्देश्य को लेकर तीन पुलिया पर तीन भुजाओं वाले पुल का निर्माण कार्य चल रहा है तकनीकी कर्म से इस कार्य में लगातार विलंब हुआ लेकिन अब रेलवे के ऊपर पुल बनाने की अनुमति प्राप्त होने के पश्चात 1 वर्ष के अंदर यह पुल जनता के लिए शुरू हो जाएगा। अनुमति के पश्चात सेतु निगम के इंजीनियर और निर्माण कंपनी ने यहां पहुंच कर काम की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को दोपहर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , विधायक कंचन तनवे ने रेल ओवर ब्रिज के कार्यों को देखने के लिए खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से शुरू होने वाले पीलरों के कार्यों को देखने के लिए यहां दौरा किया। सांसद श्री पाटिल ने नक्शा देखकर उपस्थित इंजीनियरों के साथ ही ठेकेदार से भी चर्चा कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ विधायक कंचन मुकेश तंवे, हरीश कोटवाले, धर्मेंद्र बजाज सुनील जैन, मनोज सोनी, प्रदीप यादव, चंद्रेश पचौरी, सागर आरतानी, गोपी शर्मा, प्रशांत मिश्रा, सतनाम होरा, विजय महाजन अनिल भगत तेजेंद्र बाथम के साथ ही रेलवे विभाग के ए ई एन हरिओम मीणा,सेतु निगम के एस डी ओ बरके, भावसार , ए डी एम, एस डी ओ सहित कई आला अधिकारी,ब्रिज निर्माण कंपनी के ठेकेदार मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!