
एक देश एक चुनाव में राष्ट्रकोष के साथ समय की भी बचत होगी, ,,इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव,,
एक देश एक चुनाव को लेकर गौरीकुंज सभागृह में संपन्न हुआ छात्र सम्मेलन।
खंडवा।। एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन का जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन खंडवा के गोरी कुंज सभागार में आयोजित किया गया।
जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर मुख्य वक्ता इंदौर के महापौर और वन नेशन वन इलेक्शन के प्रदेश सह-संयोजक पुष्यमित्र भार्गव , मुख्य अतिथि खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडवा महापौर अमृता यादव ने की। एवं विशिष्ट अतिथि खंडवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देशवासी भी चाहते हैं कि एक देश एक चुनाव होने से समय और पैसे की बचत होगी जिसको लेकर पूरे देश में जन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एक देश एक चुनाव को लेकर छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ छात्र भी उपस्थित हुए।
इस छात्र सम्मेलन में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सभी ने उद्बोधन दिया। मुख्य वक्ता के रूप में एक देश एक चुनाव के प्रदेश संयोजक एवं इंदौर के लोकप्रिय महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा एक देश-एक चुनाव से कितना फायदा होगा इसको लेकर कहा कि
लोकसभा में एक देश-एक चुनाव बिल पेश किया जा रहा है। इस पर दोबारा से वोटिंग हो रही है। ऐसे में यहां जाना जरूरी है कि आखिर इस बिल से कितना फायदा और कितना नुकसान होने की आशंका है। एक देश-एक चुनाव
लंबे समय से चर्चाओं के बाद एक देश-एक चुनाव बिल को लोकसभा में पेश किया गया है। श्री भार्गव ने कहा कि एक देश एक चुनाव चुनाव से देश के विकास को गति मिलेगी साथी समय की काफी बचत होगी। विपक्ष ने इसे संविधान पर प्रहार बताया है।एक देश-एक चुनाव के तहत भारत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की योजना है। वहीं, समिति ने अपनी रिपोर्ट में अगले 100 दिनों में नगर निकायों के चुनावों को भी इसमें शामिल करने की सिफारिश की है।
एक देश-एक चुनाव कराने के फायदे राजकोष की बचत एक देश-एक चुनाव कराने से केंद्र के राजकोष की बचत होगी। क्योंकि, हर पांच साल में लोकसभा चुनाव भी आयोजन किया जाता है। वहीं, देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधासनभा चुनाव होते हैं। इसकी जिम्मेदारी भारतीय निर्वाचन आयोग की होती है। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होगी। श्री भार्गव ने कहा कि यह कटु सत्य है कि भाजपा को इससे नुकसान होगा क्योंकि पूरे देश में हमारी पार्टी के करो कार्य करता है जो हर चुनाव में जाकर विजय पताका फिराते हैं। आज बिहार में चुनाव में तो मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मां चुनाव प्रचार में गए हैं जब एक देश एक चुनाव होगा तो हमारे कार्यकर्ता एक ही जगह रुक कर प्रचार करेंगे लेकिन हमारा उपदेश एक देश एक चुनाव को लेकर साफ है कि देश हमारे लिए प्रथम है दल दूसरे नंबर पर और दिल तीसरे नंबर पर है मैं खंडवा के आयोजनों को धन्यवाद देता हूं कि इस प्रकार का आयोजन इस विषय को लेकर किया गया लगातार हम सब मिलकर इस अभियान को सार्थक करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कार्यक्रम अध्यक्ष महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, विधायक छाया मौरै ने भी संबोधित किया। सफल छात्र सम्मेलन में प्रदेश समिति सदस्य कपिल अनजने, जिले के संयोजक शांतम दुबे, सह संयोजक शीवांश ओझा, हेमंत माहेश्वरी, हिमांशु राज, शुभम वासले, शक्ति अटवाल, अनुराग दुबे सहित जिले भर के पूर्व छात्र नेता छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन शांतम दुबे ने किया एवं आभार शुभम वास्ले ने माना। अंत में वंदे मातरम गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।










