ताज़ा ख़बरें

थाना मूंदी द्वारा दीपावली की रात्रि में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 48 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

खास ख़बर

थाना मूंदी द्वारा दीपावली की रात्रि में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 48 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 23 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराध के आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहरसिंह गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया द्वारा थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 471/25 धारा 103(1) B.N.S. मे आरोपी संजय तुर्वे को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- दिनांक 20-21.10.25 की रात्रि में आरोपी पति संजय पिता छोटेलाल तुर्वे जाति गौड़ उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेलियामाल थाना मूंदी के द्वारा चरित्र शंका की बात को लेकर दीपावली की रात्रि मे अपनी पत्नी रीनाबाई निवासी तेलियामाल का घर के अंदर गला दबा कर हत्या कर फरार हो गया था, मृतिका रीनाबाई के पुत्र आशीष तुर्वे के द्वारा थाना मूंदी पर मर्ग क्रमांक 86/25 धारा 194 बीएनएसएस का मर्ग पंजीबद्ध कर जांच की गयी मर्ग जांच पर से आरोपी संजय के विरूद्ध अपराध क्रमांक 471/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया| थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुये फरार आरोपी संजय को 48 घंटे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर अंजनिया गांव चौकी पुनासा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे दिनांक 23.10.2025 को खण्डवा न्यायालय पेश किया जावेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!