जिले मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे एक आरोपी सहित अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
26 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 23 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 22.10.2025 को कुल 19 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 22.10.2025 को थाना जावर के आरोपी श्यामलाल पिता बण्डू गोलकर जाति भील उम्र 41 साल निवासी ग्राम नामखेडा थाना पिपलोद अवैध मादक पदार्थ गाँजा की तस्करी करते पकडाया गया, जिसके कब्जे से 650 ग्राम गाँजा कीमती 65,000/-रूपये व एक मोटर साइकल क्र MP-12-ZF-6112 कीमती 70,000/-रूपये कुल मशरुका 1,30,000 रूपये का जप्त किया गया| उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 22.10.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8300/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 22.10.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पंधाना के आरोपी प्रहलाद पिता राजेन्द्रसिंह सिसोदिया जाति राजपूत उम्र 34 साल निवासी ग्राम सोनगीर के कब्जे से 20 अवैध देशी प्लेन मदिरा शराब के क्वार्टर कीमती 1800/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी गुलजार पिता मांगीलाल जाति भील उम्र 45 साल निवासी जामठी के कब्जे से अवैध 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1200/-रूपये की विधिवत जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 22.10.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 26 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 07 प्रकरणों मे 19 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण मे 07 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,530 2 minutes read











