ताज़ा ख़बरें

जरवल कस्बा में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व,

*जरवल कस्बा में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, बहनों ने की भाई के लंबी उम्र की कामना*

 

जरवल/बहराइच। जनपद में शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अगने भाइयों की लंत्री उम्र और उनकी रक्षा की कानना की। ग्रामीण अंचलों में अन्नकूट स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई, जहां बहनों ने गाय के गोबर से अलग-अलग आकृतियां बनाकर गोधन कूटा और अपने भाइयों के नाम पर भगवान से उनकी रक्षा का आशीर्वाद मांगा। भाई दूज के दिन भाइरों के घर पहुंचने पर बहनों ने उनका तिलक कर आरती उतारी और उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अनोखी परंपरा

 

में बहनों ने पहले अपने भाइयों को प्रतीकात्मक रूप से मृत्यु का शाप दिया और फिर अपनी जीभ पर कांटा चुभाकर इस शाप का प्रायश्चित किया। इसके बाद गोबर के प्रतीकात्मक गोधन को कूटते हुए अपने भाइयों की सुरक्षा की कामना की। इसके उपरांत भाइयों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार बहनों को उपहार भेंट किए। जरवल कस्बा में भी इस मौके पर महिलाओं ने भैया दूज की पूजा विशेष उत्साह के साथ की। पूजा के दौरान दूध और गोवर से कलात्मक आकृतियां बनाई गई और पुरानी परंपरा के अनुसार कथा का आयोजन भी हुआ। इस दौरान ग्राम की बुजुर्ग महिलाओं ने भी कथा वाचन में भाग लिया और अन्य महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक कथा सुनी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!