ताज़ा ख़बरें

कासिमपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार **

निगोहिया निवासी मुलायम पुत्र सुंदर लाल को पकड़ा

कासिमपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

हरदोई। अवैध असलहों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अवैध शराब व असलहों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कासिमपुर पुलिस ने ग्राम निगोहिया निवासी मुलायम पुत्र सुंदरलाल को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा .315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

इस संबंध में थाना कासिमपुर पर मुकदमा संख्या 342/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध असलहों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Report -Trilok News Hardoi

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!