- हरदोई में समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो वांछित गिरफ्तार, 25-25 हजार का था इनाम
हरदोई। थाना सुरसा पुलिस ने कोतवाली शहर क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामिया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों अभियुक्त समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और इन पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली शहर में अभियुक्तगण मोहित उर्फ लुक्का पुत्र विपिन और विशाल पुत्र रामू निवासी ग्राम ओमपुरी थाना कोतवाली देहात, हरदोई सहित चार लोगों के विरुद्ध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गिरोह बनाकर लूट जैसे अपराध करने/संगठित आपराधिक कृत्यों में लिप्त होने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मामला गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थाना सुरसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोहित उर्फ लुक्का पुत्र विपिन निवासी ग्राम ओमपुरी थाना कोतवाली देहात हरदोई तथा विशाल पुत्र रामू निवासी ग्राम ओमपुरी थाना कोतवाली देहात हरदोई हैं।
2,512 1 minute read













