मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुलिस लाइन में हवन के साथ किया शस्त्र पूजन।
प्रदेशवासियों के साथ उपस्थित जनों को मंत्री श्री शाह ने दी दशहरे की शुभकामना।
खंडवा। विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। दशहरे के दिन हम सब अहंकारी रावण के पुतले का दहन करते हैं। अहंकार हमें गर्त में ले जाता है अहंकार से दूर रहे हम सब ने भी अपने अंदर के अहंकार को दूर करना चाहिए। यह बात प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन खंडवा में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कहीं। मंत्री श्री शाह ने उपस्थित सभी को दशहरे की शुभकामना देते हुए कहा कि शस्त्र पूजन का यह कार्यक्रम पहले शासकीय रूप में होता था लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 2 वर्ष पूर्व इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल होने के निर्देश दिए। अब शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में शासकीय अधिकारियों के साथ ही मंत्री, जनप्रतिनिधि गण भी शामिल होते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पुलिस लाइन मे शस्त्र पूजन का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया। माताजी एवं शास्त्रों के पूजन एवं सभी के कल्याण हेतु हवन के साथ महा आरती का आयोजन हुआ साथ ही पुलिस लाइन के शस्त्रों का वाहनों का पूजन भी किया किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री, विधायक महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर श्री गुप्ता पुलिस अधीक्षक श्री राय ने सभी उपस्थित जनों को विजयादशमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉक्टर कुँवर विजय शाह, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, सुनील जैन,अनिल वर्मा, सुदेश वानखेडे जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी और महेंद्र तारणेकर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।











