
बहराइच ।।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के कुड़वा में नवरात्रि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिन्दू सेना के सदस्य मां दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
हिन्दू जन कल्याण सेवा समिति (हिन्दू सेना )तत्वावधान में मंगलवार को कुड़वार ग्राम सभा में मां दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सनातन परम्परा का सम्यक निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। जिससे सनातन संस्कृति आगे बढ़ती रहे। इस अवसर पर प्रदीप अग्निहोत्री, अमन ,गोपाल, स्वामीनाथ, निखिल कसौधन, पंकज कसौधन, शक्ति कसौधन,मनीष, ऋषि महाराज, हिन्दू सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे












