ताज़ा ख़बरें

*किशोर नगर में रंगबिरंगी आतिशबाजी एवं जयकारों के बीच हुई महाकाकडा आरती, लगाया 56 भोग*

खास खबर

*किशोर नगर में रंगबिरंगी आतिशबाजी एवं जयकारों के बीच हुई महाकाकडा आरती, लगाया 56 भोग*

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ, नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मुख्य पूजारी पं. मनोज उपाध्याय के दिशानिर्देश में शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान अष्टमी पर माता को 56 भोग लगाया जाकर महाकाकडा आरती का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष सेवादास पटेल, खंडवा विधायक प्रतिनिधि मुकेश तन्वे, समाजसेवी रितेश गोयल, संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी, उत्सव समिति अध्यक्ष सोहन मालवीय, आरके चौरे एवं अशोक ओझा आदि सहित अनेक गणमान्यजनों की मौजूदगी में महा काकड़ा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्री तन्वे ने अपने उद्बोधन के दौरान आरती में उपस्थित क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही राष्ट्रीय हित के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर एक सच्चे भारतीय होने का परिचय देना चाहिए। गगनभेदी रंगबिरंगी आतिशबाजी एवं जयकारों के बीच माताजी की पांच आरतियों की संगीतमय प्रस्तुतियां पं. मनोज उपाध्याय द्वारा दी गई। वही इस मौके पर नौ दिनों तक प्रति रात्रि क्षेत्र की नन्ने मुन्ने बालक बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सुंदर आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर किशोर नगर रहवासी संघ, उत्सव समिति, किशोर नगर महिला मंडल, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल की बहनों आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!