ताज़ा ख़बरें

जिला विकास सलाहकार समिति गठित

खास खबर

जिला विकास सलाहकार समिति गठित

खण्डवा//जिला विकास सलाहकार समिति का गठन आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा किया गया है। इस समिति में #अध्यक्ष_मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन यादव तथा उपाध्यक्ष खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहेंगे। समिति के सदस्य सचिव कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता रहेंगे। सदस्य के रूप में समिति में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, विधायक श्रीमती छाया मोरे, विधायक श्री नारायण पटेल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष भी समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि इस समिति में प्रभारी मंत्री द्वारा अनुमोदित 20 सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें चिकित्सक डॉक्टर संजय श्रीवास्तव, उद्योगपति डॉक्टर गुरमीत सिंह उबेजा, समाजसेवी श्रीमती भावना शाह, श्री सुभाष कोठारी, श्री तरुण झवर, श्री संजय अग्रवाल, व्यापारी श्री पंकज गुप्ता, श्री सुभाष खंडेलवाल, प्रगतिशील किसान श्री नानूराम मांडले, श्री अशोक वर्मा, श्री गौरीशंकर टाले, श्री पूनम गौर, श्री त्रिलोक पटेल, श्री कृष्ण पाल सिंह राजावत, श्री हेमेंद्र सिंह चौहान, श्री मुकेश पटेल, रवि शिवहरे हीरालाल तिरोले, देवेंद्र यादव अधिवक्ता एवं श्री दशरथ कलमें सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। समिति के सदस्य सचिव कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि समिति की बैठकों में सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यकता अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समिति का गठन जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा यह समिति शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के संबंध में सुझाव देगी। समिति द्वारा स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को योजना के रूप में मूर्त रूप दिया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!