ताज़ा ख़बरें

परिवार की सहमति से मधुबाला सभनानी के निधन उपरांत नेत्रदान।

खास खबर

परिवार की सहमति से मधुबाला सभनानी के निधन उपरांत नेत्रदान।

किए गए नेत्रदान से दो दृष्टि बाधित आंखों से देख सकते हैं, यह पुण्य कार्य है।
लायन्स नेत्रदान एवं देहदान समिति व सक्षम द्वारा 519 वा नेत्रदान।

खण्डवा। सिंधी कालोनी गली न 2 खण्डवा निवासी कु मधुबाला देवलोकगमन हो गया। समिति संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कु मधुबाला पिता स्व भागचंद सभनानी का भाई राजकुमार, सुनील कुमार,दीपक कुमार व संजय सभनानी भतीजे कैलाश, संदीप,हर्ष,प्रिंस,पंकज व कपिल सभनानी की सहमति से लायन्स नेत्रदान व देहदान जनजागृति समिति द्वारा लायन्स क्लब खंडवा, सक्षम संस्था खण्डवा व एम के आई बैंक व लियो क्लब खण्डवा के सहयोग से समिति के नारायण बाहेती ,डॉ सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले ,अनिल बाहेती, घनश्याम वाधवा,डॉ राधेश्याम पटेल,सुनील बाहेती,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय समाजसेवी सुनील जैन, गांधीप्रसाद गदले, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला , चंचल गुप्ता,इंजी अखिलेश गुप्ता, लियो अर्पित बाहेती, सुमित परिहार ,शिवम जायसवाल,राजन बहेल के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति के संयोजक नारायण बाहेती की सक्रियता के चलते समिति के सहयोग से यह 519 वा नेत्रदान संपन्न हुआ । नेत्रदान करने से दो नेत्रहीन अपनी आंखों से सब कुछ देख सकते हैं यह पुण्य कार्य है। नेत्रदान पश्चात परिवारजनो को नेत्रदान आभार पत्र सौपा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!