ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक ने अलग-अलग बुथो पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना।

प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ में किया नारी शक्ति की ताकत का प्रकटीकरण*

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक ने अलग-अलग बुथो पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना।

प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ में किया नारी शक्ति की ताकत का प्रकटीकरण*

प्रधानमंत्री जी की बातें देशवासियों के लिए प्रेरक और अनुकरणीय, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के माध्यम से देश में चल रही गतिविधियों एवं अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाता है यह कार्यक्रम लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मन की बात कार्यक्रम को देखते और सुनते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोंदवाडा में बुथ क्रमांक 56 पर कार्यकर्ताओं के साथ देखा और सुना। इस अवसर पर जिला जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यक्रम में ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महती भूमिका निभा रही नारी शक्ति के नेतृत्व और उनके योगदान का जिक्र किया। इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा का वर्णन प्रधानमंत्री जी ने किया, जिससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में आमजन को जानकारी मिली। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जयंती की चर्चा करते हुए भगवान राम और महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा दिये गए सामाजिक समरसता के संदेश को रेखांकित किया, जो आज भी प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में आगामी 2 अक्टूबर को खादी के वस्त्र खरीदने और स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आग्रह किया, जो निश्चित रूप से स्वदेशी और स्वच्छता को ताकत देगा, क्योंकि भारत के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के ध्येय के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साझा की जाने वाली महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के लिए अनुकरणीय होती हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को पूरे देश की जनता के साथ ही पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अलग-अलग बुथो पर कार्यक्रम को सुनते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल जिले के जगदीशपुर में बुथ क्रमांक 264 एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल के गंज मंडल के बूथ क्रमांक 122 पर देखा और सुना। ज्ञानेश्वर पाटिल पटेल ने जहां बुरहानपुर में कार्यक्रम को देखा वहीं खंडवा के प्रेमचंद जैन वार्ड के बूथ क्रमांक 183 दिलीप नरेड़ी के निवास स्थान पर खंडवा महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, प्रवक्ता सुनील जैन, लोकेंद्र सिंह गौड़, सुधांशु जैन, प्रीति वर्मा ,पार्षद दिना पवार ,जगदीश वर्मा भाजपा कार्यालय मंत्री भरत पटेल सहित क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। इस अवसर पर हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!