ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

झाबुआ में “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान का शुभारंभ

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

 

झाबुआ। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह ने “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत अभिमन्यु-3 का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित समुदाय भवन में आयोजित हुआ।

 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं बाजार क्षेत्रों में महिलाओं व छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है, साथ ही शारीरिक एवं लैंगिक अपराधों की रोकथाम करना है। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालय एवं कॉलेज का माहौल इस प्रकार बनाएँ कि कोई भी छात्रा या महिला निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर सके और बाजारों में अपने कार्य कर सके।

अभी कल ही नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ है जिसमें रात्रि में गरबा का आयोजन होता है नगर के मंदिरों, गरबा पंडाल में बाजारों में भीड़ रहती है, प्राय बालक एवं बालिकाएं, पुरुष एवं महिलाएं गरबा खेलने के लिए आते हैं किसी व्यक्ति या युवा ,छात्र द्वारा किसी महिला या बालिका का शोषण ना हो इसलिए इस अभियान के माध्यम सभी में जागरूक ता फैलाना है

 

अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्कूलों के छात्रों को अभियान की टी-शर्ट वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिस विभाग द्वारा नगर में तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

 

“अभिमन्यु-3” अभियान 23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!