ताज़ा ख़बरें

*योग से होगा बच्चों का समग्र विकास, बाल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा*

खास खबर

*योग से होगा बच्चों का समग्र विकास, बाल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा*
*मप्र योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा से मिले बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, योग एवं बाल संरक्षण पर हुआ मंथन*
भोपाल
मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा से गुरुवार को भोपाल में बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान योग को बाल संरक्षण व्यवस्था से जोड़कर बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में बाल कल्याण समिति खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, श्रीमती प्रीति चौहान तथा श्रीमती सीमा यादव शामिल रहीं। इस अवसर पर बाल संरक्षण प्रणाली को अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने, संस्थागत एवं गैर-संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों के जीवन में योग को नियमित गतिविधि के रूप में शामिल करने तथा तनावमुक्त एवं संस्कारवान बाल पीढ़ी के निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया।
बाल कल्याण समिति खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सामने मानसिक तनाव, व्यवहारगत चुनौतियां और डिजिटल जीवनशैली जैसी नई समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ मन, सुदृढ़ व्यक्तित्व और सकारात्मक जीवन मूल्यों का आधार है। यदि बाल संरक्षण तंत्र में योग आधारित गतिविधियों को नियमित रूप से शामिल किया जाए तो बच्चों के पुनर्वास, आत्मविश्वास और सामाजिक समायोजन को नई दिशा मिल सकती है।
डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बाल कल्याण समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने योग आयोग एवं बाल संरक्षण संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जागरूकता, प्रशिक्षण और जनहित कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!